नैनीताल, अगस्त 19 -- नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय 'मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट कैंप' तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। चीफ पैटी ऑफिसर विक्रांत सिंह ने बताया कि तीसरे दिन कैडेटों ने नैनी झील में 20 किमी नौकायन किया। साथ ही 0.22 मिमी राइफल से फायरिंग का अभ्यास कराया। बताया कि एनसीसी यूनिट सामाजिक जागरुकता पर भी काम कर रही है। इसके तहत नैनी झील संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और नुक्कड़ नाटक से आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नेवल एनसीसी का मेनू कैंप तीसरे दिन भी जारी यह भी पढ़ें- कैडेटों ने नैनीझील में 32 किमी सेलिंग की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...