बलिया, मई 15 -- रसड़ा, हिंदुस्तान संवाद। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 के आठवें दिन कैडेट्स के लिए साइबर सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैडेट्स को डिजिटल सुरक्षा, महिला अधिकार व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को तकनीकी रूप से जागरूक, अनुशासित व सामाजिक रूप से संवेदनशील बनना चाहिए, ताकि वह समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका निभा सकें।साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान देते हुए पकवाइनार के पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया व साइबर क्राइम सेल के...