लखीमपुरखीरी, जून 12 -- 26 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, लखीमपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-215 के नवम दिवस पर कैडेटों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत ड्रिल स्क्वायर टेस्ट से हुई, जिसमें कैडेटों के ड्रिल संबंधी ज्ञान, अनुशासन, समन्वय तथा कमांड पालन क्षमता का मूल्यांकन किया गया। परीक्षण के दौरान कैडेटों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कैडेटों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को एनसीसी प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- कैडेटों की लिखित परीक्षा संपन्न, पॉक्सो कानून की दी जानकारी इसके बाद स...