बलिया, मई 28 -- रसड़ा। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-283 के आठवें दिन गुरुवार को कैडेट्स को ड्रिल प्रशिक्षण के साथ-साथ मैप रीडिंग व ऑप्टिकल उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को अनुशासन, तालमेल व सटीकता बनाए रखने के लिए ड्रिल का अभ्यास कराया। इसके अतिरिक्त मानचित्र पढ़ने की विधि, दिशा ज्ञान तथा ऑप्टिकल उपकरणों के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई, जिससे कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट व सैन्य प्रशिक्षण की व्यावहारिक समझ प्राप्त हो सके।कैम्प कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना व आपात परिस्थितियों में कार्य करने की दक्षता विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।...