नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों (IIMs और अन्य बी-स्कूलों) में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) आज, 29 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर द्वारा कराई जा रही इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों और केंद्र के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी या देरी से बचने के लिए केंद्र के लिए निकलने से पहले इन अहम बातों का ध्यान रखें।गहने, धातु की चीजें, मोटे तल के जूते और बड़े बटन मना एडमिट कार्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गहने या धातु से बनी कोई भी वस्तु पहनकर या लेकर नहीं जाना है। इसके अलावा मोटे तल वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े भी परीक्षा केंद्र ...