रांची, दिसम्बर 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। आईआईएम कोझिकोड ने परिणाम www.iimcat.ac.in पर घोषित किया है। इस बार भी कैट में झारखंड के अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रांची के अभिषेक कुमार सिंह ने अब तक की जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 99.65 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। अभिषेक ने परीक्षा के सभी सेक्शनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। डीआई-एलआर में 99.9 परसेंटाइल, वीए-आरसी में 97.66 परसेंटाइल और क्वांटेटिव एप्टीट्यूड में 95 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। वहीं, ज्ञानेश सिंह ने 98.7 परसेंटाइल, परिधि अग्रवाल ने 98.32 परसेंटाइल, साक्षी आनंद ने 98.19 परसेंटाइल, अमन अमृत ने 98 परसेंटाइल, श्वेताभ सुमन 97.62 परसेंटाइल, करुणा निधि ने 97.5 परसेंटाइल, हर्ष ने 97.1 परसेंटाइल, मानस आकर्ष...