नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- टीम इंडिया के खिलाफ कल यानी बुधवार 4 नवंबर को होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक एक दिन पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा। न्यूजीलैंड के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल बल्लेबाज पहले वनडे मैच से बाहर हो गया है। कीवी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि मैच से एक दिन पहले यानी 3 नवंबर को ट्रेनिंग के दौरान कैच पकड़ते समय उनको सिर पर चोट लगी है। साथी खिलाड़ी से उनकी टक्कर हो गई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि आज (3 नवंबर) ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड की टीम की ट्रेनिंग के दौरान कैच लेने की कोशिश में डेवॉन कॉनवे और मैट हेनरी टकरा गए। दोनों खिलाड़ियों का तुरंत मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने इलाज किया और उनके हेड इंजरी असेसमेंट किए गए। ...