गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मेदांता अस्पताल के निदेशक और प्रदेश के जाने-माने यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर राकेश कपूर ने कहा कि गुर्दे में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कैंसर होने पर अब गुर्दा निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रोबोट की मदद से कैंसर प्रभावित गुर्दे के हिस्से को काटकर निकाला जा सकेगा। खास बात यह है कि इससे कैंसर प्रभावित गुर्दे की प्रक्रिया सामान्य तौर पर जारी रह सकेगी। इसे पार्शियल नेफ्रॉक्टोमी कहते हैं। पीजीआई के पूर्व निदेशक प्रोफेसर राकेश कपूर शनिवार की शाम को जीपी एसोसिएशन की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन जीपी एसोसिएशन ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि मरीज के दोनों गुर्दे क्रियाशील रहेंगे। किसी वजह से एक गुर्दा अगर फेल भी हुआ तो दूसरा मरीज के पास मौजूद रहेगा। उसे डायलिसिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.