किशनगंज, मार्च 28 -- किशनगंज। संवाददाता तेजी से बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के बीच कैंसर आज एक गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती बनकर उभर रहा है। यह ऐसी बीमारी है जो चुपचाप शरीर में विकसित होती है और अधिकांश मामलों में तब सामने आती है जब स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। यही कारण है कि समय पर पहचान और नियमित जांच को लेकर जागरूकता फैलाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में कैंसर स्क्रीनिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कैंसर की प्रारंभिक जांच कराकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करना और उन्हें समय रहते जांच के लिए प्रेरित करना है।समय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.