धनबाद, जून 29 -- असर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट में आयोजित दो दिवसीय कैंसर कॉन्क्लेव 2026 का दूसरा एवं अंतिम दिन पूरी तरह अकादमिक और वैज्ञानिक सत्रों के नाम रहा। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए कैंसर विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार तकनीकों, प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, नवीन शोध, मल्टीडिसिप्लिनरी कैंसर मैनेजमेंट तथा गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। कन्क्लेव में देशभर से 200 से अधिक डॉक्टरों एवं कैंसर विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में एम्स देवघर के निदेशक डॉ नितिन एम गंगाने और बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह मौजूद थे। अपने संबोधन में अतिथियों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए उपचार के साथ-साथ अनुसंधान, चिकित्सा शिक्षा और संस्थागत सहयोग को मजबूत ...