वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। सिर और गर्दन के कैंसर (हेड ऐंड नेक कैंसर) से जूझ रहे मरीजों पर तनाव भारी पड़ रहा है। इन मरीजों में मृत्यु का जोखिम भी करीब 55 फीसदी अधिक पाया गया। ये मरीज इतने तनावग्रस्त हो रहे हैं कि बीच में इलाज तक छोड़ दे रहे हैं। तनावग्रस्त मरीजों में रेडियोथेरेपी का पूरा कोर्स पूरा करने की संभावना करीब 25 प्रतिशत तक कम हो जाती है। ये खुलासा आईएमएस बीएचयू के डीन रिसर्च एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रो. मनोज पांडेय के शोध में हुआ है। उन्होंने कहा कि पबमेड और स्कोपस डेटाबेस में उपलब्ध 342 शोधपत्रों की समीक्षा की गई, जिनमें से 32 अध्ययनों को अंतिम विश्लेषण में शामिल किया गया। इन अध्ययनों में हेड ऐंड नेक कैंसर मरीजों में मानसिक तनाव, जीवन की गुणवत्ता और उपचार परिणामों के संबंध का मूल्यांकन किया गया। अध्ययन के अनुसार हेड ऐंड ...