मुंगेर, अप्रैल 15 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के शिवकुंड ब्राह्मण टोला निवासी बीएसएफ जवान अशोक कुमार उर्फ सुमन (35) का रविवार को निधन हो गया। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कैंसर के चौथे चरण से जूझ रहे अशोक कुमार ने अंतिम सांस ली।अशोक कुमार सीमा सुरक्षा बल की 133 बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पदस्थापित थे। स्व. ब्राह्मदेव सिंह के पुत्र अशोक कुमार को बीएसएफ में आए मात्र चार वर्ष ही हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव शिवकुंड पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के साथ बाहचौकी से सिंघिया तक शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहीद अमर रहे के नारे लगाए गए। एसआई रामविलास सिंह के नेतृत्व में 133 बटालियन के 16 जवानों की टुकड़...