गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पिपराइच की रहने वाले 70 वर्षीय महिला के गले के थायराइड ग्रंथी का आकार पिछले एक साल से बढ़ने लगा। परिजनों को लगा कि महिला को घेंघा रोग हो गया हैं। इस बीच थायराइड ग्रंथी का सूजन महिला के गले दूसरे हिस्से पर भी असर डालने लगा। उसकी सांस फूलने लगी, बोलना, खाना-पीना मुश्किल हो गया।परिजन उसे गंभीर हाल में लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां जनरल सर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अशोक यादव ने महिला की जांच की। जांच में पता चला कि उसे एचपीई पिप्लेरी थायराइड कैंसर विथ नोड पॉजिटिव डिजीज है। डॉ. यादव ने बताया कि इस तरह के कैंसर में ग्रंथि तेजी से फूलती है। यह भी पढ़ें- खेलते समय अगर बच्चा जल्दी थके तो अस्थमा का लक्षण आकार बढ़ने पर ग्रंथी गले को दबाकर सांस लेने में रुकावट पैदा करती है। मरीज के मामले में ग...