बेगुसराय, मई 16 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र की ओर से बरौनी अंचल के नींगा स्थित पंचायत भवन में शनिवार को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 172 लोगों का स्वास्थय परीक्षण कर जरूरी दवा दिये गये। एचपीवी वैक्सीनेशन, टीबी, एनीमिया जांच, ब्लड शुगर, बीपी , गर्भवती महिलाओं की जांच कर जरूरी दवा दी गई। 30 आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये। बरौनी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र प्रभारी डॉ. मनोज कुमार एवं स्वास्थय प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी की ओर से 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त अभियान के तहत क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर के जरिये लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरी दवा उपलब्ध करा रहा है। यह भी पढ़ें- कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण डा. राजीव कुमार एवं बरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के टी...