मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ललित नारायण तिरहुत कॉलेज में बुधवार को कैंसर चिकित्सा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ। इसका उद्देश्य कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना, इसके लक्षणों, बचाव व समय पर जांच की जानकारी देना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया।सदर अस्पताल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अवंतिका राज ने कैंसर के लक्षण, पहचान, बचाव एवं जांच के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। कहा कि समय पर जांच और जागरूकता से ही इस बीमारी पर नियंत्रण संभव है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि कैंसर के बारे में समाज में कई मिथक हैं। इनसे दूर रहना व सही जानकारी अपनाना जरूरी है। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. रवि अंश ने तनाव औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.