कैंसर से परेशान राजमिस्त्री ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
लखनऊ, सितम्बर 5 -- काकोरी। काकोरी में कैंसर से पीड़ित एक राजमिस्त्री ने शनिवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भलिया निवासी सोनू गौतम (35) आठ महीने से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। परिजनों के मुताबिक उनका एक बार ऑपरेशन भी हो चुका था, लेकिन दर्द कम नहीं हो रहा था। शनिवार दोपहर वह किसी को बिना बताए घर से निकल गए। देर शाम दुर्गागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्होंने बनारस से जम्मू जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी चंदा, बेटा सौरभ और बेटी अमृता है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.