झांसी, दिसम्बर 15 -- रक्सा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव गेवरा में कैंसर की बीमारी से परेशान 46 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बगल में बने बाड़े में रस्सी से वह झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव गेवरा निवासी मोहन सिंह यादव (46) किसान थे। वह दूध का भी व्यापार करते थे। वह काफी समय से कैंसर की बीमारी से परेशान थे। इसका इलाज भी चल रहा था। सोमवार को उनका बेटा पंकज दूध देने गया था। उनकी पतनी विद्या देवी यादव अपने कामों में व्यस्त थीं। तभी वह बगल में स्थित कच्चे बाड़े नुमा मकान में गए। वहीं बल्ली के सहारे रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। कुछ देर बाद जब बेटा दूध देकर लौटा तो पिता की आहट न होने पर चिंतित हो गया। घर में पूछा तो कोई जानकारी नहीं हुई। परिजनों ने बग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.