देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरा गांव में एक व्यक्ति ने कैंसर की बीमारी और भारी कर्ज से परेशान होकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित मिराजुद्दीन लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके इलाज में अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, जिसके कारण परिवार आर्थिक संकट में आ गया था और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता गया। मामले की जानकारी देते हुए उनके भतीजे सज्जाद ने बताया कि मिराजुद्दीन का पहले 24 अगस्त 2025 को दिल्ली एम्स में इलाज कराया गया था। इसके बाद मार्च 2026 में मुंबई के एक कैंसर अस्पताल में भी उनका उपचार हुआ। इसके बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। परिजनों के अनुसार, लगातार...