जामताड़ा, मई 29 -- फतेहपुर। आर्थिक तंगी, गंभीर बीमारी और विभागीय लापरवाही ने आखिरकार एक गरीब परिवार के सहारे को छीन लिया। फतेहपुर प्रखंड के चौकुंदा निवासी 42 वर्षीय नुनु लाल राय की गुरुवार को वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पंप हाउस में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वह यहां बतौर दैनिक मजदूर ऑपरेटर का काम करते थे। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पांच वर्षों से लगातार काम करने के बावजूद उन्हें एक दिन की भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। बताया जाता है कि नुनु लाल राय को दैनिक मजदूरी के आधार पर भुगतान का आश्वासन देकर बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना में रखा गया था। वह ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाते रहे। लेकिन विभाग की ओर से उन्हें कभी मजदूरी नहीं मिली। इसी बीच वह कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से ग्रसित हो गए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समय पर उनक...