गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। महंगाई का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। कैंसर की दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब मधुमेह, संक्रमण, खांसी, पेट की बीमारियों, विटामिन, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों का इलाज महंगा हो गया हैं। दवा विक्रेताओं के मुताबिक ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से दवा निर्माण की लागत बढ़ी है। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि पिछले एक महीने में मधुमेह की दवाओं और इंसुलिन की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मरीजों बोले गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि डायबिटीज की दवाओं का मासिक कारोबार करीब 60 करोड़ रुपये का है, जिसमें टैबलेट, कैप्सूल और इंसुलिन शामिल हैं। कच्चे माल की बढ़ी कीमतों के कारण अब लगभग हर श्रेणी की दवाओ...