लखनऊ, मई 9 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में भर्ती में गड़बड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं। अब कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर की भर्ती में आरक्षण की अनदेखी का मामला सामने आया है। शासन के निर्देश पर संस्थान प्रशासन ने परीक्षा के बाद सीएमओ की भर्ती निरस्त कर दी है। अब नए सिरे से विज्ञापन निकालकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कैंसर संस्थान में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा पर सुविधाएं उतनी नहीं मिल पा रही हैं। डॉक्टरों की कमी के चलते नए विभाग चालू नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, डॉक्टरों के नौकरी छोड़ने के चलते विभागों में ताला लग रहा है। हाल ही में न्यूक्लीयर मेडिसिन विभाग की इकलौती डॉक्टर ने संस्थान को अलविदा कह दिया। भर्ती प्रक्रिया में भी तमाम तरह की ढिलाई बरती जा रही है। संस्थान में सीएमओ के नियमित चार पद हैं। इनमें एक डॉक्टर ने 17 अप्र...