लखनऊ, जुलाई 14 -- फोटो भी छोटी सी लगा दें इसकी- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को अब प्रतिदिन तीनों समय निःशुल्क भोजन मिलेगा। इसके लिए संस्थान और श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन के बीच मंगलवार को करार हुआ। नई व्यवस्था के तहत तीमारदारों को घर का बना ताजा, पौष्टिक और स्वच्छ नाश्ता भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले दोपहर और रात्रि भोजन की व्यवस्था पहले से संचालित थी।एमओयू पर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट और फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। डॉ. भट्ट ने कहा कि यह पहल मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महुआ पीएचसी में दो दर्जन यक्ष्मा में रोगियों को मिला पोषण आहार इस मौके पर डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ....