लखनऊ, मार्च 30 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रेडियो आंकोलॉजी विभाग के डॉ. प्रमोद गुप्ता को डीन बनाया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। गायनी आंकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सबुही कुरैशी डीन पद की जिम्मेदारी निभा रही थीं। नए डीन के बनने से संस्थान में मेडिकल से जुड़े कोर्स का संचालन शुरू करने की योजना को रफ्तार मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...