लखनऊ, अप्रैल 28 -- कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान एवं केरल के तिरुवनंतपुरम जेंटुरियोटेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच मंगलवार को करार हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, जेंटुरियोटेक की सीईओ कु अजीशा भासी ने डिजिटल स्वास्थ्य, क्लिनिकल रिसर्च, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अहम कदम बताया। डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लक्ष्य को पूर्ण करेगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टीफिशियल एंटेलीजेंस (एआई), वर्चुअल रियलिटी, वेब एवं एप्लिकेशन विकास जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी। जिससे अनुसंधान क्षमताओं में वृद्धि होगी तथा मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- अब छात्रों को एआई और रोबोटिक्स में मिलेगा व्यावहारिक अनुभव...