लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में बुधवार को सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल के तहत 20 स्ट्रेचर वितरित किए गए। यह सहयोग रोटरी क्लब से केके श्रीवास्तव के सौजन्य से इंडिया पेस्टीसाइडस लिमिटेड ने प्रदान किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...