कैंसर शिविर में 513 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर,संवाददाता। मझवां विधानसभा के मलियापुर, सेमरी, कनक सराय चौराहा पर गुरुवार को आयोजित कैंसर अवेयर भारत टीम की ओर से निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 513 मरीजों ने निःशुल्क परामर्श, दवा वितरण,खून की जांच किया गया। कैंप के आयोजन का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना, शुरुआती लक्षणों की पहचान कराना और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। अंकोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. अजय कुमार, स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. सरस्वती,जनरल फिजिशियन डॉ. अजय रावत,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप विश्वकर्मा ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। मरीजों को परामर्श, खून की जांच, दवाओं का वितरण,कैंसर व अन्य रोगों के लक्षणों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- शिविर में 53 गर्भवती महिलाओं का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.