वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचूय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में तीव्र प्रगति ने कई लाइलाज बीमारियों को उपचार योग्य बना दिया है। समाज को समझने की आवश्यकता है कि ये कैंसर अब लाइलाज नहीं हैं। बीएचयू विश्वस्तरीय उपचार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मूल उद्देश्य 'लाइलाज' बीमारियों के भय से लोगों को मुक्त करना है। अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आईएमएस बीएचयू के बाल रोग विभाग के बाल चिकित्सा हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी/बीएमटी प्रभाग में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने चिकित्सकों और विशेषज्ञों से आग्रह किया कि वे स्टेम सेल अनुसंधान, थैलेसीमियाउपचार, कार-टी सेल थेरेपी और उन्नत अनुसंधान जैसी पहलों के ...