लखनऊ, जून 19 -- अपनी थाली पहल के तहत निःशुल्क पौष्टिक भोजन की सुविधा मरीजों को पहले से मिल रहा खाना व नाश्ता लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

निदेशक का बयान चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को अब रात में भी निःशुल्क भोजन मिलेगा। संस्थान, आरएवीसी फाउंडेशन और शारदा वेलफेयर सोसायटी के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत अपनी थाली पहल का विस्तार किया गया है।

नई व्यवस्था कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि मरीजों के परिजनों और तीमारदारों को परिसर में ही स्वस्थ, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। नई व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू होने की उम्मीद है। अभी तक तीमारदारों को दिन में दोपहर का भोजन दिया जा रहा था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद उन्हें रात का भोजन भी मिलेगा। वहीं कैंसर मरीजों...