कैंसर मरीजों में विटामिन बी-12 की कमी नुकसानदेह
लखनऊ, जून 12 -- कैंसर के इलाज के दौरान मरीजों में पोषण से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती हैं। इनमें विटामिन बी-12 की कमी एक अहम समस्या हो सकती है। इसकी वजह से मरीज को तमाम तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। यह जानकारी केजीएमयू गायनी आंकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. निशा सिंह ने दी। वह शुक्रवार को एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया (एजीओआई) के यूपी स्टेट चैप्टर के सहयोग से एंडोमेट्रियल कैंसर अवेयरनेस मंथ के तहत कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने किया। इस मौके पर कैंसर से जंग जीत चुकी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विटामिन बी-12 की कमी डॉ. निशा सिंह ने कहा कि कैंसर मरीजों में इलाज, खानपान में बदलाव और शरीर में पोषक तत्वों के कम अवशोषण की वजह से विटामिन बी-12 की कमी हो सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.