फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी पहल होने जा रही है। जिला अस्पताल में जल्द ही डे-केयर कैंसर सेंटर की स्थापना होगी, जिससे मरीजों को अब इलाज के लिए कानपुर, प्रयागराज या लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह सेंटर खासतौर पर उन मरीजों के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें नियमित कीमोथेरेपी की जरूरत होती है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों को एक ही दिन में कीमोथेरेपी दी जाएगी और उन्हें भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इलाज के बाद मरीज उसी दिन घर लौट सकेंगे। इस सुविधा से मरीजों और उनके परिजनों का समय और पैसा दोनों बचेगा। अभी तक बाहर बड़े शहरों में इलाज के लिए उन्हें कई दिन रुकना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ जाता था। सेंटर में कैंसर की शुरुआती जांच, डॉक्टर से परामर्श और नियमित फालोअप की भी सुविधा मिलेगी। इससे बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.