बुलंदशहर, जून 29 -- जिले के कैंसर रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को कीमोथेरेपी और कैंसर के प्राथमिक इलाज के लिए दिल्ली, नोएडा या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला अस्पताल में जल्द ही सर्वसुविधायुक्त डे-केयर कैंसर सेंटर की स्थापना होने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह को पत्र लिखकर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। बुलंदशहर से भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह ने बीते 13 मार्च 2026 को लोकसभा में जिला अस्पताल में डे-केयर कैंसर सेंटर खोलने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। यह भी पढ़ें- कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, जिला अस्पताल में खुलेगा डे-केयर सेंटर बुलंदशहर के लिए कैंसर केंद्र की Approval सांसद की इस जनहित की मांग पर गंभीरता दिखाते ह...