लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान मैं मरीजों को और सुरक्षित खून मिलेगा। यहां के इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में अत्याधुनिक एक्सरे इरेडिएटर का उद्घाटन मंगलवार को संस्थान के निदेशक डॉक्टर एमएलबी भट्ट ने किया। निदेशक डॉक्टर एमएलबी भट्ट ने कहा कि नई तकनीक से कैंसर मरीजों को दिए जाने वाले खून और सुरक्षित व बेहतर होगा। उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू दुबे के प्रयासों की सराहना की। इस सुविधा के शुरू होने से संस्थान प्रदेश के चुनिंदा केंद्रों में शामिल हो गया है। डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि एक्सरे इरेडिएटर रक्त की जांच के बाद भी बचे सूक्ष्म संक्रमण के जोखिम को खत्म करने में मददगार है। साथ ही यह ट्रांसफ्यूजन-एसोसिएटेड ग्राफ्ट-वर्सेस-होस्ट डिजीज जैसे गंभीर और जानलेवा दुष्प्रभावों से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.