हाजीपुर, अप्रैल 27 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि हाजीपुर शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां के लोगों का काफी दिनों से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। सदर अस्पताल में ही सोमवार को कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। अब जिले के कैंसर मरीजों या कैंसर के संदिग्घ रोगियों को पटना पीएमसीएच या कैंसर अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाजीपुर सदर अस्पताल के डे-केयर सेंटर में कैंसर रोग की पहचान के लिए स्क्रीनिंग, आवश्यक जांच सुविधा के साथ कैंसर रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श कीमोथेरेपी के साथ दवाओं तथा फॉलोअप उपचार की सुविधा दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के प्रथम तल पर डे-केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार डॉ. संतोष कुमार, एनसीडीओ डॉ. आरके साहू, होमी भामा कैंसर अनुसंध...