नई दिल्ली, मई 31 -- भारत में लगातार कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं और यही कारण है अब कैंसर से लड़ने के लिए लोगों को ज्यादा जागरूक किया जा रहा है। कैंसर भले ही गंभीर बीमारी है लेकिन सही समय और तरीके से इलाज होने पर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। कैंसर के इलाज के दौरान कीमो हर मरीज का किया जाता है। कीमोथेरेपी ही कैंसर को खत्म करने में सबसे खास रोल निभाती है लेकिन इस दौरान मरीज की हालत बिल्कुल उस बच्चे की तरह होती है, जो 2 दिन पहले जन्मा हो। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कीमो के बाद पेशेंट की इम्यूनिटी जीरो हो जाती है, उन्हें इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में जरूरी है कि उनके खान-पान पर खास ध्यान दिया जाए और सफाई से रखा जाए। कई बार हम जाने-अनजाने में कीमो के बाद कुछ ऐसी चीजें मरीजों को खिला देते हैं, जो फ्रेश और हेल्दी होने के बाद भी उनक...