बरेली, मार्च 11 -- कैंसर प्रभावित नवाबगंज के खंजनपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सर्वे शुरू कर दिया है। गांव में एक-एक घर में लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही बीते पांच साल में कैंसर के लक्षण वाले मरीजों की मौत का आंकड़ा जुटाया जाएगा। हाल में हुई मौत का डेथ आडिट भी होगा। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह ने कैंसर प्रभावित गांवों में विशेष सर्वे के लिए एक प्रोफार्मा तैयार किया है। सीएचओ, एएनएम और आशा की टीम तैयार कर जानकारी जुटाई जाएगी और प्रोफार्मा पर उसे अपलोड किया जाएगा। नवाबगंज के खंजनपुर में कैंसर से कई मरीजों की मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां सर्वे शुरू किया है। मंगलवार को मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह के साथ टीम खंजनपुर गांव पहुंची। वहां दो मरीजों की कैंसर से मौत की बात सा...