शामली, जून 17 -- जनसुनवाई के दौरान एक फरियाद की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने आंत के कैंसर से पीड़ित युवक को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाया है। डीएम के निर्देश पर आयुष्मान भारत टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित का नाम योजना में शामिल कर उसका आयुष्मान कार्ड जारी कराया। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी चांदनी गत मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचीं और अपने पुत्र रवि कुमार के आंत के कैंसर के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे इलाज का खर्च उठाना संभव नहीं है।जिस पर ने नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. अथर जमील एवं उनकी टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि चांदनी और उनके पति का नाम पहले से आयुष्मान भारत योजना की सूची में शामिल है, ले...