देहरादून, मई 16 -- जिला प्रशासन ने आर्थिक संकट से जूझ रहे एक कैंसर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है। प्रशासन ने 71 हजार ऋण माफ कर दिया है जबकि 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जिला स्तरीय प्रोजेक्ट, सीएसआर फंड, रायफल क्लब मद तथा अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अनेक असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने प्रार्थना पत्र डीएम को प्रेषित किया था।बताया कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं और परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित परिवार को मिली राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता परिवार पर लगभग 71 हजार रुपये का ऋण बकाया था तथा लगातार इलाज एवं घरेलू खर्चों के कारण ...