बांदा, अप्रैल 23 -- बांदा। जिले के मरका थाने में तैनात कैंसर पीड़ित दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज वाराणसी के अस्पताल मे चल रहा था। मिर्जापुर निवासी उपनिरीक्षक भोलानाथ बिन्द 1985 में पुलिस सेवा में आए थे। मौजूदा में वह मरका थाना में तैनात थे। कैंसर से पीड़ित होने पर परिजन इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में करा रहे थे। इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी पलाश बंसल समेत पूरे महकमें ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर के कैंसर पीड़ित दरोगा की वाराणसी में मौत यह भी पढ़ें- बलरामपुर अस्पताल पहुंचे बंदी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...