प्रयागराज, अगस्त 26 -- घर-परिवार होते हुए भी एसआरएन अस्पताल में लावारिस वार्ड में भर्ती अशोक सोनकर का उपचार शुरू हो गया है। मंगलवार शाम को अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल के निर्देश पर उन्हें लावारिस वार्ड में भर्ती किया गया। अशोक दो दिन से स्ट्रेचर पर पड़े हुए थे। उनका इलाज भी नहीं हो रहा था। गले में कैंसर से पीड़ित अशोक के झोले से उनका आयुष्मान कार्ड, दवा का पर्चा और मोबाइल गायब हो गया है। झोले में अब केवल एक पैंट-शर्ट बचा है। उनकी पत्नी व तीन बच्चे सिविल लाइंस बस स्टॉप के पास रहते हैं। लेकिन परिवार का कोई सदस्य उन्हें देखने नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घर-परिवार होते हुए भी अस्पताल में लावारिस अशोक अशोक को बोलने में परेशानी हो रही है लेकिन कागज पर लिखकर जानकारी दे देते हैं। अशोक के अनुसार, वे पहले किसी स...