धनबाद, अप्रैल 19 -- कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द ही कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में तैयारी की जा रही है। अभी तक जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने बताया कि कीमोथेरेपी यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यह भी पढ़ें- एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर के संपूर्ण इलाज की सुविधा शुरू जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है और प्रशिक...