रांची, मई 2 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी मैदान में सोना सोबरन मेमोरियल सोसायटी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप में गंभीर बीमारियों के कई संदिग्ध मामले मिले। कैंप का उद्घाटन डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने किया। शिविर में ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन और टीबी की जांच की गई। जांच में सर्वाइकल कैंसर के 2 और ब्रेस्ट कैंसर का एक संदिग्ध मिला। छह लोगों में टीबी के लक्षण मिले। 50 लोगों में एनीमिया के लक्षण पाए गए। सभी को जांच और उपचार के लिए रेफर किया गया। डीसी ने कहा कि ऐसे शिविरों से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव होती है। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर में ब्लड डोनेट, सेव लाइफ का संदेश भी दिया गया। आयोजन में रांची कैंसर क...