नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 मार्च को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में कैंसर जागरुकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग (कैप्स) कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसका उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाना और समय पर जांच को बढ़ावा देना है। कैंप में खास तौर पर स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ महिलाओं को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...