देवरिया, अप्रैल 3 -- लार(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। ग्रामीण क्षेत्रों और कमजोर वर्गों तक कैंसर की प्रारंभिक जांच व जागरूकता पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लार परिसर में नि:शुल्क कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया के सहयोग से आयोजित इस शिविर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गोरखपुर की विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में लार सहित आसपास के क्षेत्रों और बिहार के सीमावर्ती इलाकों से आए कुल 135 मरीजों की जांच की गई।डॉ. नरेन्द्र बिरबिया, डॉ. राकेश श्रीवास्तव समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों के लक्षणों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान कैंसर जागरूकता प...