बदायूं, मार्च 30 -- बिल्सी के गांधी हॉस्पिटल में आयोजित फ्री कैंसर जांच शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में कैंसर सर्जन डॉ. प्रेम किशोर जांगिड़ ने सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार के कैंसर से संबंधित लक्षणों की जांच की गई तथा मरीजों को समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. जांगिड़ ने मरीजों को कैंसर की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नियमित जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...