देहरादून, अगस्त 30 -- दून की बेटी गुनगुन बियाल ने अपनी हिम्मत, संघर्ष और अटूट हौसले से मिसाल कायम की है। तीन साल तक ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद गुनगुन ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता पी एंड आई इंडिया 2026 का खिताब जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ अब वह वर्ष 2027 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। देहरादून के डांडीपुर की रहने वाली गुनगुन एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता गुलशन बियाल बाजार में एक दुकान पर कार्य करते हैं, जबकि माता विनीता बियाल एलआईसी एजेंट हैं। यह भी पढ़ें- Adityapur News: स्पॉटलाइट प्रतियोगिता में केपीएस की रितु रही उपविजेता उनकी बड़ी बहन विशाखा बियाल एयरलाइन में केबिन क्रू हैं। गुनगुन भी पहले केबिन क्रू ही थी, लेकिन बीमार...