मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल और जय प्रभा मेदांता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एसकेएमसीएच संगोष्ठी हुई। कैंसर की समय पर पहचान और बहुविषयक इलाज की भूमिका पर हुई संगोष्ठी में प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने कहा कि मेडिकल शिक्षा लगातार विकसित हो रही है। कैंसर जैसे जटिल विषयों में नियमित अकादमिक कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञान व कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वहीं, डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हर मरीज की कैंसर की बीमारी अलग होती है, इसलिए इलाज भी अलग-अलग किया जाता है। मरीजों का इलाज व्यक्तिगत और वैज्ञानिक आधार पर तय किया जाता है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने कहा कि कैंसर के सफल उपचार के लिए केवल आधुनिक तकनीक ही नहीं, बल्कि समय पर पहचान, सही रेफरल और विशेष...