एटा, अगस्त 22 -- वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज सभागार में शनिवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आायेजन हुआ। जिसका प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस डा. एस चंद्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य दंत विभाग डॉ. अर्चना यादव ने ओरल कैंसर के बारे में जानकारी दी। दंत चिकित्सक ने बताया कि ओरल कैंसर से बचाव को लोगों को तंबाकू, अन्य हानिकारक पदार्थों के सेवन से बचने के लिए जागरूक किया। सहायक आचार्य सर्जरी डॉ. मीनाक्षी ने स्तन कैंसर के प्रमुख कारणों, जोखिम कारकों, बचाव तथा प्रारंभिक पहचान के महत्व पर प्रकाश डाला। और महिलाओं को नियमित रूप से स्वयं परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय जांच कराने के लिए प्रेरित किया। स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने सर्वा...