सीवान, फरवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए सीवान के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन रविवार को किया गया। मौके पर वर्तमान युग में कैंसर का समकालीन प्रबंधन विषय पर एमडी डीएम ओएमसीओ, फोफेसर पीएमसीएच डॉ. अविनाश उपाध्याय ने चिकित्सकों को संबोधित किया। उन्होंने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कैंसर के लक्ष्णों के बारे में जागरुकता होने से इसे समय पर पता लगाया जा सकता है। साथ स्टेप एक, दो, तीन तक में कैंसर क्योर हो सकता है। स्टेप चार में भी नई दवाईयों से टारगेट थेरॉपी, इम्युनोथेरेपी इसे लंबे समय तक कंट्रोल किया जा सकता है। कैंसर से बचाव के लिए डॉ. उपाध्याय ने तम्बाकु व शराब का सेवन नहीं करने, प्रोशेशटु फूड से बचने पर जोर दिया। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. अविनाश...