कैंसर के बढ़ते मामलों पर सहारनपुर आएगी तीन सदस्यीय टीम
सहारनपुर, अगस्त 11 -- सहारनपुर। सहारनपुर में काली नदी, ढमोला नदी और हिंडन नदी के आसपास के क्षेत्रों में कैंसर के बढ़ते मामलों की शिकायतों ने अब उत्तर प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति का ध्यान खींच लिया है। विधानसभा में सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक द्वारा लगातार इस गंभीर मुद्दे को उठाए जाने के बाद समिति ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए तीन सदस्यीय टीम को सहारनपुर भेजने का फैसला किया है। टीम मौके पर पहुंचकर कैंसर के मामलों, नदी क्षेत्र की स्थिति और संबंधित विभागों की ओर से अब तक की गई कार्रवाई की जमीनी पड़ताल करेगी। लखनऊ स्थित विधान भवन में सभापति सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित लंबित याचिकाओं पर चर्चा के दौरान विधायक आशु मलिक ने सहारनपुर में कैंसर के बढ़ते मामलों का मुद्दा प्रमुखता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.