देहरादून, फरवरी 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैंसर रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह ने कहा कि कैंसर के प्रति डर को जागरूकता से ही हराया जा सकता है।दून अस्पताल पर मरीजों का भरोसा बढ़ा है। विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन और एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने भी शिरकत की और मरीजी के प्रति संवेदना व्यक्त की। डॉ. दौलत सिंह ने बताया कि फिलहाल यहाँ रोज़ाना करीब 50 मरीज ओपीडी में परामर्श ले रहे हैं और औसतन 15 मरीज वार्ड में भर्ती रहते हैं। अस्पताल में कीमोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी सुचारू रूप से दी जा रही है।कहा कि 40 की उम्र पार कर चुके लोगों को स्क्रीनिंग जरूर करानी चाहिए। इस मौके पर एपी डॉ. पिंकी सहित...